1 करोड़ 85 लाख रुपये का घोटाला

सऊदी में भारतीय नागरिक पर 1 करोड़ 85 लाख रुपये के घोटाले का आरोप है। आरोपी रफीक मूल रूप से कुशीनगर का रहने वाला है। यूपी एसटीएफ (UP STF) ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है आरोप?

मिली जानकारी के अनुसार सऊदी में रफीक आयुर्वेद की दुकान में सेल्समैन का काम करता था। लॉकडाउन के दौरान जब कार्यभार पूरी तरह से रफीक के कंधे पर आ गया तो उसकी नीयत में खोट आ गई। उसने जालसाजी करनी शुरू कर दी और एक करोड़ 85 लाख रुपया हवाला के जरिए घर भेज दिए।

बिहार में छुपा था तीन महीनों से

बाद में जब मामले का खुलासा हुआ तो उसके खिलाफ कार्यवाई शुरू की गई। सऊदी में भारतीय दूतावास ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा और जांच को पूरा करने की अपील की। आखिरकार जिला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह तीन महीनो से बिहार में छुपकर बैठा था।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।