इंडियन रेलवे ने डीज़ल जनरेटर की बड़ी और पुरानी आपूर्तिकर्ता कंपनियों में से एक, Jakson Ventures Private Ltd (JVPL) पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। Jakson कंपनी US-स्थित डीजल जनसेट निर्माता Cummins Inc. की अधिकृत डीलर है।

विकास से अवगत सरकारी अधिकारियों ने बताया कि JVPL ने इलाहाबाद में इंडियन रेलवे के सेंट्रल पीरियॉडिकल ओवरहालिंग (CPOH) वर्कशॉप द्वारा बुलाई गई एक निविदा में अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) को प्रमाणित करने वाले दस्तावेजों में जालसाजी की थी। उन्होंने इस जालसाजी में बैंक गारंटी का इस्तेमाल किया गया था।

इस मामले पर ET की पूछताछ का जवाब देते हुए, Jakson Group ने कहा कि JVPL एक स्वतंत्र कानूनी इकाई (legal entity) है, जिसने रेलवे बोर्ड के आदेश के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की है।

कंपनी ने कहा, “₹5.47 लाख की हेराफेरी और JVPL का नाम खराब करने वाले कर्मचारी के खिलाफ दिसंबर 2022 में पहले ही दंडात्मक कार्रवाई की जा चुकी है।”

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।