रेलवे में नौकरी का मौका 

अगर आप भारतीय रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। कुल 9500 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। रेलवे सुरक्षा बल ने कॉन्स्टेबल और सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के पदों पर अलग अलग योग्यता के लिए नौकरी निकाली गई है। 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन

बताते चलें कि उम्मीदवारों का चयन डॉक्युमेंट वैरिफिकेशन, लिखित एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा। अगर आप भी रेलवे में नौकरी का सपना देखते हैं कि rpf.indianrailways.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

अगर आप कॉस्टेबल के पद के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपका 12 वीं पास होना और सहायक उपनिरीक्षक के पद के लिए आवेदन कर रहे हैं तो ग्रेजुएट होना जरुरी है।

कौन से डॉक्यूमेंट होने चाहिए पास?

उम्मीदवारों के पास योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट होना चाहिए।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

उम्मीदवारों को 100 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।