आईआरसीटीसी के द्वारा अक्सर टूर पैकेज की घोषणा की जाती है जिसकी मदद से यात्री काफी कम कीमत में नए स्थान का भ्रमण कर सकते हैं। अगर आप अभी कहीं यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। कम कीमत में आसानी से यात्रा कर सकते हैं। इसमें RANN-OF-KUTCH WITH STATUE OF UNITY नामक टूर पैकेज की घोषणा की गई है।

कितने दिन का होगा यह टूर पैकेज?

बताते चलें कि यह टूर पैकेज 23.11.2024 और 12.12.2024 को शुरु होगा। इस ट्रिप की शुरुआत दिल्ली से होने वाली है। यह पैकेज 6 रात और 7 दिन का होगा। इस दौरान यात्रियों को फ्लाईट से यात्रा कराई जाएगी। इसके लिए यात्रियों को ₹47,400 का भुगतान करना होगा।

किन स्थानों पर कराई जाएगी यात्रा?

इस पैकेज के दौरान यात्रियों को Ahmedabad, Bhuj, Rann of Kutch और Statue of Unity में घुमाई जाएगा। अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं तो 75,900 रुपये का भुगतान करना होगा। डबल शेयरिंग में यात्रियों को 50,700 रुपये, ट्रिपल शेयरिंग में 47,400 रुपये का भुगतान करना होगा। इस दौरान यात्रियों की रहने और खाने की पूरी सुविधा प्रदान की जाएगी।

https://x.com/IRCTCofficial/status/1848616693993771352?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1848616693993771352%7Ctwgr%5E7d6c893110dcdbe9268fcfdf7695252cbbbc3cc7%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.newsnationtv.com%2Futilities%2Firctc-gujarat-tour-package-rann-of-kutch-with-statue-of-unity-know-everything-7565012

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>