दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में नए कनेक्टिविटी मुहैया कराने के लिए दौड़ने वाली RapidX Metro में सफर करने से पहले यात्री हर प्रकार से इन बातों का ध्यान रखें अन्यथा उन्हें अब केवल जुर्माना ही नहीं बल्कि जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

रैपिडएक्स में सफर करते समय नियमों का पालन नहीं करने वालों को 500 रुपये जुर्माने से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने 22 नियमों की सूची यात्रियों के लिए जारी की है।

सब हो चुका है तैयारी बस चालू होना है बाकी। इस माह के अंत तक दौड़ सकती है रैपिडएक्स ट्रेन

रैपिडएक्स का प्राथमिक खंड साहिबाबाद से दुहाई तक परिचालन के लिए तैयार है । 17 किलोमीटर लंबे खंड पर इस माह के आखिरी तक रैपिडएक्स दौड़ सकती है ।

इन जुर्मानों का रखे ध्यान

यात्रियों को स्टेशन या फिर ट्रेन में सफर करते वक्त किन नियमों का ध्यान रखना होगा, एनसीआरटीसी ने 22 नयमों की सूची तैयार क एनसीआरटीसी ने सूची तैयार कर ली है। स्टेशन पर चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं।

  • ट्रेन में शराब पीने या उपद्रव करने पर 500 जुर्माना लगेगा।
  • खतरनाक सामग्री ले जाने पर पांच हजार और चार साल की कैद का प्रावधान है।
  • स्टेशन परिसर में प्रदर्शन, गाड़ी में कुछ लिखने पर छह माह की कैद, एक हजार का जुर्माना या दोनों हो सकता है।
Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।