नया साल जल्दी आने वाला है और ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात का सबसे बड़ा इवेंट भी नजदीक आ रहा है। Ras Al Khaimah में इस अवसर पर बड़े सेलिब्रेशन की बात कही गई है। इसके लिए सभी लोग काफी उत्साहित हैं। बड़े स्तर पर इसका आयोजन किया जाएगा और इसे मनाया जाएगा।

RAK NYE Festival का सभी कर रहे हैं इंतज़ार

बताते चलें कि RAK NYE Festival का इंतजार सभी लोग कर रहे हैं। इसे 31 दिसंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस बात की जानकारी दी गई है कि इसमें सभी के लिए एंट्री मुफ्त रहेगी लेकिन कुछ एक्टिविटीज, खाना और beverages के लिए लोगों को शुल्क चुकाना पड़ सकता है।

BM Resort से 4 मिनट की दूरी पर इसका साइट तय किया गया है। यहां पर food trucks के साथ कई तरह के cuisines का भी प्रबंध किया जाएगा। यहां पर लोगों के लिए पार्किन स्पॉट का भी अच्छी तरह आयोजन किया जाएगा। यहां पर Mukhtaar (Arabic rap), Fahmil Khan Band (Bollywood music), और एक international DJ भी होगा जिसका लुत्फ उठाया जा सकेगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>