राशन कार्ड से आधार जोड़ना अनिवार्य

Ration card का लाभ उठाने वाले लोगों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि सरकार की तरफ से राशन कार्ड को आधार से जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया है। यही कारण है कि सभी लोगों को जल्द से जल्द अपना राशन आधार से जोड़ने की अपील की जा रही है।

बताते चलें कि सरकार ने राशन कार्ड से आधार को जोड़ने की आखिरी तारीख 30 जून 2023 निर्धारित की थी लेकिन अब इस तिथि को बढ़ा दिया गया है।

राशन से जरूर जुड़वाएं अपना आधार

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (Ministry of Consumer Affairs, Food and Public Distribution) ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि सरकार ने राशन कार्ड से आधार को जोड़ने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है।

अब 30 सितंबर 2023 तक राशन कार्ड उपभोक्ता अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करा सकते हैं। इसका मुख्य मकसद राशन कार्ड में हो रही धांधली को रोकना है। ऑनलाइन वेबसाइट की मदद से यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>