राशन कार्ड धारकों के लिए आई बड़ी खबर

राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप सरकार के द्वारा दी जाने वाली मुफ्त राशन लाभ उठाते हैं और आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से जुड़ा है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।

सरकार के द्वारा नागरिकों के लिए तरह-तरह की स्कीम की शुरुआत की गई है। इस स्कीम की मदद से जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करने की कोशिश की जाती है। इन्हीं स्कीम में से एक है अंत्योदय अन्‍न योजना जिसकी मदद से राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में अनाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

राज्य सरकार के द्वारा भी दी जा रही है सुविधाएं

बताते चलें कि केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकार भी अपने नागरिकों के लिए कई तरह की स्कीम की शुरुआत करती है जिसकी मदद से उनकी सहायता की जाती है। कर्नाटक के सिद्धारमैया सरकार ने भी एक योजना की शुरुआत की है जो राशन कार्ड धारकों के लिए काफी मददगार साबित होगी।

सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए अन्न भाग्य योजना की शुरुआत की घोषणा की है। इस योजना के तहत राशन कार्ड लाभुकों के खाते में ₹170 ट्रांसफर किए जाएंगे। इस सेवा का लाभ बीपीएल परिवारों को ही मिलेगा। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए परिवार के मुखिया का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>