RBI ने किया बड़ा घोषणा. अब पब्लिक के लिए जारी. UPI से लेकर सारे डिजिटल पेमेंट होंगे अब धोखाधड़ी से मुक्त

GulfHindi Desk7 June 20242 min read2 viewsIndia

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी द्विपक्षीय मौद्रिक नीति समिति की बैठक के फैसलों का आज ऐलान किया. 5-7 जून के दौरान चली इस आरबीआई एमपीसी के दौरान कुछ अहम वित्तीय फैसले लिए गए हैं.

डिजिटल पेमेंट फ्रॉड रोकने के लिए आरबीआई गवर्नर ने की बड़ी घोषणा

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में बढ़ रही धोखाधड़ी और फ्रॉड के मामलों पर आरबीआई गंभीर है. आज क्रेडिट पॉलिसी में इस पर बड़ा ऐलान भी उन्होंने किया.

आरबीआई शुरू करेगा डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि रिजर्व बैंक जल्द ही डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस प्लेटफार्म शुरू करने जा रहा है. इससे एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके डिजिटल पेमेंट के दौरान होने वाले रिस्क को कम किया जा सकेगा और लोगों को धोखाधड़ी से बचाया जा सकेगा.

कमिटी और उसके कार्य

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने एनपीसीआई के पूर्व एमडी और सीईओ एपी होता की लीडरशिप में एक कमिटी बनाई है.

  1. इसमें डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म लगाने के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी.
  2. ये कमिटी दो महीने में अपनी रिपोर्ट देगी.
  3. आरबीआई सुरक्षा बढ़ाने के उपाय के रूप में सालाना हैकाथॉन का भी आयोजन करने जा रहा है.
  4. इसके जरिए प्रमुखता वाले क्षेत्रों में इनोवेशन को बढ़ावा दिया जा सकेगा.

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने क्या कहा

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रिजर्व बैंक ने पिछले कुछ सालों में डिजिटल पेमेंट सेफ्टी के लिए कई कदम उठाए हैं. इसके लोगों का इनके प्रति भरोसा बढ़ेगा और इस विश्वास को बनाए रखने के लिए फ्रॉड को कम करना जरूरी है.

उन्होंने ये भी बताया कि कई बार लोगों के साथ फ्रॉड हो जाता है. पेमेंट इकोसिस्टम (बैंक, एपीसीआई, कार्ड नेटवर्क और पेमेंट ऐप्स) की ओर से ग्राहकों को बचाने के लिए अलग-अलग तरह के कदम उठाए गए हैं. ऐसे में नेटवर्क लेवल की इंटेलिजेंस की जरूरत पड़ती है. इसकी मदद से सभी प्लेटफॉर्मों के बीच रियल टाइम डेटा शेयर किया जा सकेगा और फ्रॉड करने वालों और साइबर अपराधियों के नेटवर्क को कमजोर किया जाएगा.

हैकाथॉन की थीम

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि वैश्विक हैकथॉन के तीसरे संस्करण, ‘हार्बिंगर 2024 – इनोवेशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन’ की दो बड़ी थीम होंगी. ये ‘शून्य वित्तीय धोखाधड़ी’ और ‘दिव्यांगों के अनुकूल होना’ पर आधारित होंगी. इस बारे में ज्यादा जानकारी जल्द दी जाएगी.

 

Share:

Comments

Leave a comment