RBL बैंक के 4.78 करोड़ शेयर बिकेंगे 5 प्रतिशत ने नुक़सान वाले भाव पर. ख़रीद रखा हैं स्टॉक तो आज पक्का दिखेगा एक्शन

Lov Singh25 July 20241 min read1 viewsFinance

पिछले कुछ समय में बैंकिंग शेयर ने जबरदस्त मुनाफा बाजार में निवेशकों को दिया है. देश के पब्लिक सेक्टर बैंक से लेकर प्राइवेट बैंकों तक में निवेशकों के तरफ से खूब कमाई हुई है. लेकिन आज के खबर में उन लोगों के लिए अपडेट है जो प्राइवेट सेक्टर से ताल्लुक रखने वाली आरबीएल बैंक के शेयर रखे हैं.

EQT AB ने घोषणा की है कि वह गुरुवार को ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के माध्यम से RBL बैंक में अपनी पूरी 7.9% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहा है। इस सौदे का मूल्य लगभग 1,081 करोड़ रुपये (129 मिलियन डॉलर) आंका गया है।
IIFL Securities इस सौदे के लिए एकमात्र बुक रनर है। IIFL द्वारा जारी टर्म शीट के अनुसार, EQT AB की इकाई Maple II BV, बैंक के 4.78 करोड़ शेयर 226 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर बेचने की पेशकश कर रही है, जो बुधवार के बंद भाव 237.95 रुपये से 5% कम है।
इसका सीधा असर निवेशकों को आज शेयर के कीमतों में उतार-चढ़ाव के तौर पर दिख सकता है. बड़ी सीलिंग के बाद शेयर बाजार में आरबीएल बैंक के स्टॉक पर शॉर्ट टर्म में  उतार-चढ़ाव को जहां एक और देखने को मिलेगा वहीं दूसरी ओर लंबे रण में शेयर के कीमतों को लेकर स्थिरता भी देखी जा सकेगी.
Share:

Comments

Leave a comment