Realme 10 Pro 5G Coca-Cola Edition पर सेल का उठाएं लाभ

स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको यह जरूर जानना चाहिए कि Realme 10 Pro 5G Coca-Cola Edition पर सेल शुरू हो गई है। अगर आप यह खरीदते हैं तो आपको डिस्काउंट ऑफर में कम कीमत में ही स्मार्टफोन मिल जायेगा।

क्या है इस स्मार्टफोन के फीचर्स?

इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है। 2MP डेप्थ सेंसर के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप सेंसर दिया गया है। इसमें 8GB + 128GB स्टोरेज दिया गया है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर से लैस है। वहीं 33W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

क्या है इसकी कीमत और कैसा मिल रहा है डिस्काउंट ऑफर?

इस 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत 20,999 रुपये है। Flipkart Axis बैंक कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर 5 फीसदी का कैशबैक दिया जाएगा।

इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है जिसका लाभ उठाकर 20,000 रुपये तक बचा सकते हैं। इस ऑफर का लाभ आपके पुराने फोन के कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ उठाकर केवल 999 रुपये में ही खरीद सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>