Realme 12 Plus 5G: रियलमी का नया स्मार्टफोन Realme 12+ 5G मलेशिया में इस महीने के अंत, यानी कि फरवरी 29 को ऑफिशियली अनवील होगा। अब इस अपकमिंग फोन के भारत में लांच होने का खुलासा भी हो गया है।

Realme 12 Plus 5G: 6 मार्च को 12:00 लॉन्च होंगे

टिपस्टर सुधांशु अंभोरे की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार Realme 12 और Realme 12+ 5G फोन भारत में 6 मार्च को 12:00 लॉन्च हो सकते हैं? इनमें कंपनी की तरफ से 120Hz की स्मूथ रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।

Realme 12 Plus 5G
Realme 12+ 5G

लेदर फिनिश मिलेगी

लॉन्च से पहले इनकी जो फोटो सामने आई है, उससे यह जाहिर हो रहा है कि इनमें बेज और ग्रीन फॉक्स लेदर फिनिश मिलेगी रियर साइड में। इसके साथ ही मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट और 256GB तक ऑन बोर्ड स्टोरेज मिलेगी।

ट्रिपल कैमरा सेटअप

इसमे ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो शूटर दिया जाएगा। सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में 5,000 mAh की बैटरी मिलेगी, 67 वॉट चार्जिंग के साथ।

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.