120X सुपर जूम के साथ Realme जल्द 12 प्रो सीरीज करेगा लॉन्च, इन कमाल फीचर्स से होगी लैस; सभी डिटेल यहां चेक करें

Mohd. Irfan19 January 20241 min read6 viewsIndia

Realme 12 Pro Series: रियलमी कंपनी ने भारत के अंदर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज को लाँच करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने यह भी बता दिया है कि कब ये सीरीज लॉन्च होगी और इसी सीरीज के अंदर कितने फोन शामिल होंगे। लॉन्च से पहले इनके बारे में कुछ डिटेल पता चली है।

Realme 12 Pro Series

Realme 12 Pro Series: 120X सुपर जूम ऑफर किया जाएगा

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

इस सीरीज के अंदर 120X सुपर जूम ऑफर किया जाएगा। फेमस ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट के जरिए इस सीरीज को भारत में बेचा जाएगा और यह सीरीज 29 जनवरी 2024 को 12:00 लांच होगी।इस सीरीज के फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट दिया जा सकता है।

Realme 12 Pro Series

12GB रैम और 512GB स्टोरेज

12GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगी जिसे आप माइक्रो SD कार्ड के जरिए और एक्सपेंड कर सकते हैं। ये सीरीज एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड होगी जिसमें रियलमी का यूआई 5.0 कस्टम स्कीम आउट ऑफ़ द बॉक्स मिलेगा और 5000 mAh की बड़ी बैटरी भी मिलेगी।

Share:

Comments

Leave a comment