Realme GT 7 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite processor से लैस है और इसमें कई और खासियत भी है जिसकी वजह से ग्राहकों को यह काफी पसंद आ रहा है। अगर अपने स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आसानी से आर्डर कर सकते हैं।

Realme GT 7 Pro के क्या हैं specifications?

इस स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.78-inch Full HD+ AMOLED display दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz refresh rate, HDR 10+ और Dolby Vision को सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 6,500 nits है। इस स्मार्टफोन में 5,800mAh battery दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसे बस 30 मिनट में ही 0 से 100% तक चार्ज किया जा सकता है।

इसमें 50MP प्राईमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। ग्राहक 28 नवंबर तक प्री ऑर्डर कर सकते हैं जिसमें उन्हें 12 महीने के एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है। 3 हजार रुपए तक का बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। इसकी कीमत 59,999 है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>