नया 5G स्मार्टफोन जल्द ही होगा लागू

5जी स्मार्टफोन की सीरीज में रियलमी नार्जो नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रियलमी नार्जो 60 सीरीज की लॉन्चिंग जल्द ही की जाएगी। इस सीरीज में 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। बेहतरीन क्वालिटी के साथ साथ अच्छा बैटरी बैकअप भी दिया गया है। इसे 6 जुलाई 2023 की दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

क्या हो सकते हैं रियलमी नार्जो 60 सीरीज के स्पेसिफिकेशन?

इस स्मार्टफोन में 61-डिग्री कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 100 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर हो सकता है। इसके अलावा मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। वहीं एंड्रॉयड 13 बेस्ड Realme UI 4.0 स्किन सपोर्ट भी हो सकता है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में कई तरह के फीचर्स हो सकते हैं।

इस सीरीज में रियलमी नार्ज़ो 60 सीरीज में रियलमी नार्जो 60 प्रो 5जी और रियलमी नार्जो 60 5जी यानी कि दो स्मार्टफोन को लॉन्च किया जायेगा।

क्या हो सकती है इसकी कीमत?

इसके कीमत की बात करें तो ग्राहकों के लिए कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत ₹20000 तक हो सकती है।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>