Realme अपने नए टैबलेट Realme Pad Slim को भी लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत समेत कई तरह की जानकारी लीक हो चुकी है। दरअसल कम्पनी ने इसे फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया है और Coming Soon भी लिखा गया है। यानी कि यह जल्द ही लॉन्च हो सकता है। तो अगर आप टैबलेट लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है, थोड़े दिन रुककर आप यह बेहतरीन नया मॉडल वाला टैबलेट खरीद सकते हैं।

Realme Pad Slim

Realme Pad Slim की क्या है खासियत?

जानकारी के लिए बता दें कि इसमें वाई-फाई ऑनली और एलटीई कनेक्टिविटी ऑप्शन मौजूद रहेगा। इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज भी मिलेगा। यह मीडियाटेक हेलियो G80 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें 2000×1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 224 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ 10.4 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा।

साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7100mAh की बैटरी दी जाएगी। यह गोल्ड और ग्रे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy F042 : भारत में लॉन्च हुआ यह फोन, मात्र 7,499 में ही बना सकते हैं अपना

Samsung Galaxy F042 : भारत में लॉन्च हुआ यह फोन, मात्र 7,499 में ही बना सकते हैं अपना

Realme Pad Slim की कीमत

रियलमी पैड स्लिम की कीमत 32,999 रुपये रखी गई है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।