लाल सागर के दक्षिणी हिस्से में 28 जुलाई 2026 को एक टैंकर ने जोरदार धमाका सुना है, जिससे समुद्री सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। United Kingdom Maritime Trade Operations (UKMTO) ने इस घटना की जानकारी दी है। राहत की बात यह रही कि जहाज सुरक्षित है और चालक दल के किसी भी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुँचा है। साथ ही किसी तरह के पर्यावरण को भी खतरा नहीं हुआ है।

क्या हुआ असल में

UKMTO के अनुसार, एक अज्ञात टैंकर के मास्टर ने यात्रा के दौरान धमाके की आवाज सुनी। इस घटना के बाद, समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने इलाके से गुजरने वाले सभी जहाजों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने को कहा है।

Houthi गुट का क्या है दावा

इस घटना से कुछ घंटे पहले ही यमन के Houthi गुट ने सऊदी अरब के तेल टैंकर NCC Ghazal पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला करने का दावा किया था। उनका कहना था कि जहाज ने सऊदी अरब पर लगे नेविगेशन प्रतिबंध का उल्लंघन किया था। Houthi विद्रोहियों का आरोप है कि चेतावनी के बावजूद जहाज वहां से गुजर रहा था, जिसके बाद उसे वापस मुड़ने पर मजबूर किया गया। सऊदी अधिकारियों की ओर से NCC Ghazal को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.