नया स्मार्टफोन भारत में जल्द ही हो सकता है लॉन्च

Redmi कंपनी जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार Redmi 13C 5G smartphone भारत में ₹10,000 वाले सेगमेंट में लॉन्च की जायेगी। भारत में यह स्मार्टफोन 6 दिसंबर को लॉन्च की जायेगी। अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस स्मार्टफोन को आसानी से खरीद सकते हैं।

क्या हैं Redmi 13C 5G के संभावित फीचर्स?

इस स्मार्टफोन के संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें 1600 × 720 pixels रेजोल्यूशन और 90 Hz रिफ्रेश रेट, और 450 nits पीक ब्राइटनेस वाला 6.74-inch HD+ display दिया गया है। इसमें MediaTek Helio G85 chipset भी दिया गया है। साथ ही इस स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM/128GB storage, 6GB RAM/128GB storage और 8GB RAM/256GB storage में लॉन्च किया गया है।

कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP primary sensor और 8 मेगापिक्सल वाला फ्रंट कैमरा दिया गया है।

क्या है इस स्मार्ट फोन की कीमत?

इस स्मार्ट फोन की कीमत की बात करें तो 4GB RAM वाले स्मार्टफोन की कीमत ₹10,000 और 8GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत करीब ₹11,000 है।