Redmi Note 13 Pro: रेडमी कंपनी ने कुछ दिन पहले ही भारत में अपनी नोट 13 प्रो सीरीज (Note 13 Pro) को लॉन्च किया, इस सीरीज के स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल तक का कैमरा ऑफर किया गया है। इसकी सेल आज भारत में शुरू हो गई है।

Redmi Note 13 Pro: कीमत ₹25,999 रुपए से शुरू

जो भी इच्छुक कस्टमर इस दमदार फोन को खरीदना चाहते हैं, वह दोपहर 12:00 के बाद कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट और फेमस ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इस फोन की कीमत ₹25,999 रुपए से शुरू है।

Redmi Note 13 Pro

₹2,000 का डिस्काउंट मिल रहा है

पहली सेल के दौरान इस स्मार्टफोन पर ₹2,000 का डिस्काउंट मिल रहा है और इसके साथ ही ₹2,000 का एडिशनल डिस्काउंट भी मिल रहा है जिसको अवेल करने के लिए HDFC या ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से नॉन-ईएमआई ट्रांजैक्शन करना पड़ेगा।

फोन के मुख्य फीचर्स

यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट के साथ अवेलेबल है। पहला 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज, दूसरा 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज, इस फोन में 6.67-इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी और फोन में स्नैपड्रेगन 7S जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है।

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.