Xiaomi अपना नया स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाला है। कंपनी Redmi Note 14 series को भारत में 9 दिसंबर को लॉन्च करने वाला है। Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro, और Redmi Note 14 Pro+ को भारत में लॉन्च किया जाएगा। आइए इन स्मार्टफोन के संभावित फीचर्स के बारे मे जानते हैं।

क्या हो सकते हैं Redmi Note 14 के फीचर्स?

Redmi Note 14 के फिचर्स की बात करें तो इसमें 6.67-inch FHD+ OLED display हो सकता है जिसमे 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह MediaTek Dimensity 7025 Ultra chipset से लैस हो सकता है। 50MP primary sensor और एक 2MP macro lens हो सकता है। 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,110mAh battery हो सकती है।

वहीं Redmi Note 14 Pro+ के फीचर्स की बात करें तो 6.67-inch OLED display हो सकता है। इसमें Snapdragon 7s Gen 3 chipset हो सकता है। इसमें 50MP OmniVision primary sensor, 50MP telephoto lens और 20MP फ्रंट कैमरा हो सकता है। 90W फास्ट चार्जिंग वाला 6,200mAh battery भी हो सकता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>