Reliance Jio की तरफ से ऑफर की घोषणा की गई है। इसकी मदद से ग्राहकों को एक साल के लिए निशुल्क JioAirFiber service प्रदान की जाएगी। कंपनी की तरफ से ग्राहकों के लिए ‘Diwali Dhamaka’ offer की घोषणा की गई है।

कब से कब तक लागू रहेगा यह ऑफर?

बताते चलें कि यह ऑफर 18 सितंबर से 3 नवंबर तक लागू रहेगा। ऐसे ग्राहक जो Reliance Jio या MyJio में शॉपिंग करेंगे उन्हें इस ऑफर का लाभ दिया जायेगा।

ग्राहकों को दिया गया कूपन वह आसानी से 30 दिनों के अंदर रिडीम कर सकेंगे। Reliance Digital, MyJio, JioPoint, या JioMart Digital स्टोर पर कूपन रिडीम किया जा सकेगा।

किन लोगों को मिल सकता है इस ऑफर का लाभ?

इस ऑफर के लिए नए ग्राहक को Reliance Digital या MyJio store से Rs 20,000 या इससे अधिक की शॉपिंग करनी होगी। इसके अलावा 3 महीने के दिवाली प्लान वाले JioAirFiber connection लेना होगा जिसकी कीमत Rs 2,222 है। पहले से इस्तेमाल कर रहे यूजर वन टाइम एडवांस रिचार्ज से इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। फिर ग्राहकों को 12 महीने का कूपन दिया जाएगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>