जियो फाइनेंशियल सर्विस के शेयरों में लगता रहता है लोअर सर्किट: जानिए क्यों?

रिलायंस की जियो फाइनेंशियल सर्विस के शेयर में विगत 3 दिनों में लगातार कमजोरी दर्ज की गई है। इस वक्त, सभी निवेशक यह समझने की कोशिश में हैं कि इसका मुख्य कारण क्या है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर का हाल

जियो फाइनेंसियल सर्विसेज के शेयर ने पिछले 3 दिनों में ₹37 की गिरावट देखी और अब ₹224.65 पर व्यापार हो रहा है। इसका मार्केट कैप ₹1.43 लाख करोड़ है। इसके 52 हफ्ते का उच्च स्तर ₹262 और निचला स्तर ₹224 है।

इंडेक्स फंड की बिक्री और लोअर सर्किट का संबंध

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने शेयर धारकों को जियो फाइनेंशियल सर्विस के शेयर दिए। लेकिन जियो फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स का हिस्सा नहीं है, जिससे इंडेक्स फंड के पास उसके शेयर रखने का कोई विकल्प नहीं बचा। यही वजह है कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में ताबड़तोड़ बिक्री शुरू हुई और शेयर में लोअर सर्किट लग गया।

क्या है समाधान?

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में लोअर सर्किट को रोकने के लिए बाजार में संस्थागत खरीदारों को इसे खरीदना होगा। अन्यथा, इंडेक्स फंड की बिकवाली जारी रहेगी।

महत्वपूर्ण जानकारी:

आंकड़े जानकारी
52-हफ्ते की ऊंचाई ₹262
52-हफ्ते की निचली स्तर ₹224
मार्केट कैप ₹1.43 लाख करोड़
3 दिन में गिरावट ₹37
Samiksha Soni

Working with News Industry since 2017. I hold Post Graduate Degree in Mass Communication. Belongs from Bihar. I am covering general purpose news impacting day to day life on citizens. For any feedback on. my contents write to samiksha@gulfhindi.com