कामगारों को पकड़ा जा रहा है जो रेसीडेंसी और लेबर कानून का उल्लंघन कर रहे हैं

KUWAIT में ऐसे कामगारों को पकड़ा जा रहा है जो रेसीडेंसी और लेबर कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। इसके अलावा उन कामगारों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है जो अपने मालिक को छोड़कर भाग जा रहे हैं। जांच अभियान के द्वारा इन सभी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

एक सप्ताह के अंदर 45 हुए गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार फिर से General Directorate of Residency Affairs Investigations ने 45 लोगों को रेसीडेंसी और वर्क कानून के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह सारी गिरफ्तारी एक सप्ताह के अंदर की गई है। वहीं अगस्त और सितंबर महीने में अलग अलग नागरिकता के ऐसे ही 6112 आरोपियों को वापस उनके देश भेज दिया गया है। अगस्त में 3,451 प्रवासियों को डिपोर्ट किया गया था और सितंबर में 2,661 प्रवासियों को डिपोर्ट किया गया था।

बताते चलें कि 28 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच अलग अलग नागरिकता के 45 प्रवासियों को गिरफ्तार किया है, इन सभी पर लेबर और रेसीडेंसी के नियमों के उल्लंघन का आरोप है। अगस्त में 585 को गिरफ्तार कर लिया गया था और सितंबर में 204 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।