रेजीडेंसी वीजा रिन्यूअल की प्रक्रिया को अब प्रवासियों के लिए आसान बनाया जा रहा है। दुबई में रहने वाले प्रवासियों के लिए वीजा रिन्यूअल के लिए मेडिकल टेस्ट जरूरी है। VFS Global और AMH के द्वारा ‘Medical Examination Doorstep service’ नामक मेडिकल टेस्ट की सेवा शुरू की गई है जिसकी मदद से प्रवासियों को घर पर ही मेडिकल टेस्ट की सुविधा प्रदान की जाएगी। 

मेडिकल सेंटर जाने की नहीं होगी जरूरत

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि प्रवासियों को मेडिकल टेस्ट के लिए मेडिकल सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। VFS Global के तहत यह सुविधा घर पर ही प्रदान की जाएगी। यह सेवा Category A visa holders के लिए होगी जो अपना रेजीडेंसी वीजा रिन्यू कराना चाहते हैं। यह सेवा Emirates Health Services’ (EHS) के साथ मिलकर प्रदान की जा रही है। 

किन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत?

Passport copy

Residence permit/Visa copy

व्हाइट बैकग्राउंड के साथ 1 Passport size photograph

Emirates ID copy

कितना लगेगा शुल्क?

Medical test for Category A: Dh 261.86

Form Filling Medical: Dh52

VFS Service Fee: Dh110

Doorstep Service: Dh426.15

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>