अधिकारियों ने एक रेस्टोरेंट पर लगाया ताला

अबू धाबी में खाद्य सुरक्षा के लिए जिम्मेदार अधिकारियों ने एक रेस्टोरेंट पर ताला लगा दिया है। नियम का उल्लंघन मामले में रेस्टोरेंट के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई है। The Abu Dhabi Agriculture and Food Safety Authority (ADAFSA) ने इस मामले में बताया है कि अबू धाबी में Halwani Al Tahrir Restaurant के खिलाफ कार्यवाही की गई है।

रेस्टोरेंट के द्वारा अबू धाबी के Law No. (2) of 2008 का उल्लंघन किया गया है। इसके साथ ही ऐसे कई मामलों की जानकारी मिली है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा हो सकता था।

जहां खाना बनता है और रखा जाता है वहां साफ सफाई है जरूरी

रेस्टोरेंट में काम करने वाले कामगारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह जहां खाना बनाते हैं और खाना रखते हैं वहां पर सफाई जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है और कहीं भी नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो 800555 पर कॉल करने की सलाह दी गई है।

ADAFSA के द्वारा समय-समय पर ऐसी जांच अभियान चलाए जाते रहते हैं ताकि जिन रेस्टोरेंट में सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है उसका पता लगाया जा सके। इसे सभी लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>