अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी Reuters ने हाल ही में दुबई में धमाकों को लेकर अपनी एक रिपोर्ट को वापस ले लिया है और इसके लिए माफी भी मांगी है। 16 जुलाई 2026 को प्रकाशित इस खबर के बाद काफी भ्रम की स्थिति पैदा हुई थी, जिसके बाद एजेंसी ने स्वीकार किया कि उनकी रिपोर्टिंग उनके तय मानकों के अनुसार नहीं थी।

👉: US Visa Rules: अमेरिका में छात्र और पत्रकारों के वीज़ा नियम बदले, भारत सरकार ने बातचीत की कही बात.

क्या था पूरा मामला

Government of Dubai Media Office (GDMO) ने 16 जुलाई को ही स्पष्ट कर दिया था कि दुबई में किसी भी प्रकार के धमाकों की खबर पूरी तरह से गलत है। सरकारी मीडिया ऑफिस ने जोर देकर कहा कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। एजेंसी ने भी अपनी गलती सुधारते हुए माना कि उन्हें इन आवाजों का कोई सटीक स्रोत नहीं मिला था और बिना किसी ठोस संदर्भ के उन्होंने रिपोर्ट प्रकाशित की थी।

प्रशासन की सख्त चेतावनी

दुबई प्रशासन ने सभी मीडिया संस्थानों और आम जनता से यह अपील की है कि वे किसी भी खबर के लिए केवल आधिकारिक सूत्रों पर ही भरोसा करें। GDMO ने साफ चेतावनी दी है कि गलत और अनर्गल खबरें फैलाने वाले मीडिया संस्थानों के खिलाफ स्थानीय और संघीय कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद Reuters ने अपनी उस गलत खबर को हटाकर, मीडिया ऑफिस के स्पष्टीकरण के साथ एक नई रिपोर्ट जारी की है।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.