Rishabh pant accident. बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरिज खेलकर घर लौट रहे क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप एक मोड़ृ पर डिवाइडर से टकरा गई।

Image

हादसे के बाद कार में आग लग गई। हालांकि ऋषभ पंत को कोई गंभीर चोट नहीं पहुंची है। उन्हें देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल में एडमिट कराया गया है। वे दिल्ली से रूड़की तक खुद कार चलाकर घर आ रहे थे। कहा जा रहा है कि उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी होगी।

 

Image

 

हादसे की सूचना मिलने पर खानपुर विधायक उमेश कुमार उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे। ऋषभ पंत को कार के सेफ्टी फीचर्स ने बचा लिया। हालांकि, जाहिर तौर पर उनका घुटना टूट गया है, इसका मतलब है कि वह कम से कम एक साल तक एक्शन से बाहर रहेंगे और फिर वापसी संभव होगी। हालांकि एमआरआई के नतीजे अभी आने बाकी हैं।

एक्सीडेंट के बाद कार में लगी आग
ऋषभ पंत 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 क्रिकेट टीम में सिलेक्ट न हो पाने के बाद दिल्ली से अपने घर ढंडेरा रूड़की लौट रहे थे। हादसा शुक्रवार सुबह 5.30 बजे के करीब हुआ। मंगलौर थाने के पुलिस इंस्पेक्टर मनोज मैनवाल के अनुसार, पंत अपनी गाड़ी खुद ड्राइव कर रहे थे। नारसन के पास उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। गनीमत रही कि पंत गाड़ी से बाहर निकलने में सफल रहे।

 

इससे पहले पंत को ODI या T20I टीम में शामिल नहीं किया गया था। BCCI मीडिया विज्ञप्ति में यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि वह चोटिल थे, उन्हें आराम दिया गया था या बाहर कर दिया गया था। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए लौटने से पहले बांग्लादेश में एकदिवसीय मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।

Image

 

पुलिस ने कहा कि पंत मामूली झुलसे हैं, लेकिन उसकी हालत गंभीर नहीं है। 25 वर्षीय पंत ने कहा कि गाड़ी चलाते समय झपकी आने के कारण वह कार से नियंत्रण खो बैठे थे। हादसे के वक्त ऋषभ पंत कार में अकेले थे। वे खिड़की तोड़कर बाहर निकले थे।

बता दें कि पंत ने टीम इंडिया में धमाकेदार एंट्री की थी। एक समय ऐसा भी था, जब उन्हें महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी माना जाने लगा था। वे धोनी जैसी चपलता के साथ विकेट के पीछे खड़े होकर कमाल कर देते थे। लेकिन यह साल उनके करियर के लिए निराशाजनक रहा। वे बांग्लादेश दौरे पर लिमिटेड ओवरों की सीरीज से हट गए थे। अब श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किए जाने से उनके करियर पर सवाल उठने लगे हैं। साल 2023 के अंत में होने जा रहे विश्व कप में उनके सिलेक्शन को लेकर भी संशय है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।