यहां पर घूमने के लिए नहीं खर्च करने होंगे अधिक 

दिल्ली के पास ऋषिकेश में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह काफी अच्छा समय है। यहां पर घूमने के लिए अधिक बजट की भी जरूरत नहीं है। दरअसल, यहां पर कई सारे आश्रम मौजूद हैं जहां कम दाम में अच्छी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। यानी कि यहां आपको ठहरने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।

यहां आश्रम में कई सुविधाएं मिलती हैं

यहां पर आश्रम में सभी तरह की सुविधाएं मिलती हैं। यहां पर परमार्थ निकेतन, ओम्कारनंद आश्रम समेत कई तरह के लॉज मौजूद हैं। यहां पर आप ऑनलाइन ही कमरे की बुकिंग कर सकते हैं। यहां पर आप आसानी से ठहर सकते हैं। यहां ऑनलाइन वेबसाइट बुकिंग कर सकते हैं। कमरों आदि की सारी जानकारी दी जाती है।

यहां आपको 10 से 15 दिन पहले बुकिंग करनी पड़ती है। ऐसा करने से आप अपनी यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरा कर पाएंगे। कमरे के खाली होने या न होने के लेकर चिंता नहीं करनी होगी। आश्रमों में आपको 350 से 500 रुपए का भुगतान करना होता है। यानी कि अधिक रुपए नहीं लगते हैं।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>