सऊदी की राजधानी रियाद एक होटल में आग लगने के वजह से 22 लोग घायल हो गए। 22 घायलों में से 20 लोगों को हालात बेतहर हैं। सभी का इलाज नजदीकी अस्पताल में किया गया। जबकि दो लोगों की हालत अभी गंभीर है , जिनका इलाज फिलहाल रियाद के किंग अब्दुल अजीज मेडिकल सिटी अस्पताल में चल रहा है।

FIRE AT HOTEL

इस मामलें में शहर के रेड क्रिसेंट अथॉरिटी यासिर अल जलजल के प्रवक्ता ने यह बताया कि होटल में आग लगने की घटना मंगलवार को हुई है। मामलें की जानकारी मिलते ही नागरिक सुरक्षा सेवा दल मौके पहुंची।

पूर्वी रियाद में मौजूद घटनास्थल पर पहुँचने के बाद नागरिक सुरक्षा सेवा दल ने आननफानन में आग बुझाया। इसके साथ ही घायलों का रेस्क्यू किया। जिन्हें जल्द से जल्द एम्बुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया।

 

 

होटल में किस कारण आग लगी थी इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि मामले की जांच चल रही है। जल्द से जल्द इस बात का खुलासा की जाने की बात कही जा रही है।

 

 GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।