सऊदी अरब की नई एयरलाइन Riyadh Air ने अपना कामकाज शुरू कर दिया है। 14 जून 2026 को जेद्दा के किंग अब्दुलअज़ीज़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानें शुरू हो गई हैं। यह कदम सऊदी विज़न 2030 का हिस्सा है जिससे देश में यात्रा करना और आसान होगा। प्रवासियों और यात्रियों के लिए यह एक बड़ी सुविधा होने वाली है।

📰: Oman Incident: ओमान तट पर भारतीय जहाज Virat 1 के साथ हादसा, 14 चालक दल के सदस्यों की तलाश में जुटा भारतीय दूतावास

आने वाले दिनों में इन शहरों के लिए शुरू होंगी उड़ानें

Riyadh Air ने आने वाले समय के लिए अपना पूरा प्लान तैयार कर लिया है। जेद्दा के बाद अब यह एयरलाइन अंतरराष्ट्रीय रूट पर ध्यान देगी।

  • 18 जून 2026: दुबई के लिए उड़ानें शुरू होंगी।
  • 25 जून 2026: काहिरा (मिस्र) के लिए उड़ानें शुरू होंगी।
  • 17 जुलाई 2026: मैड्रिड के लिए विमान उड़ेंगे।
  • 23 जुलाई 2026: मैनचेस्टर के लिए सेवा शुरू होगी।

बता दें कि लंदन हीथ्रो के लिए पहली उड़ान की तारीख को पहले ही 1 जुलाई से घटाकर 10 जून कर दिया गया था।

नए विमान और आधुनिक सुविधाएँ

एयरलाइन के बेड़े में आधुनिक विमान शामिल किए गए हैं। 5 जून 2026 को दो Boeing 787-9 Dreamliner विमान, जिन्हें “Riyadh 1” और “Riyadh 2” नाम दिया गया है, किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके अलावा कंपनी Airbus A321neo और A350-1000 विमान भी अपने बेड़े में शामिल करेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए Sfeer लॉयल्टी प्रोग्राम शुरू किया गया है, जिसके उच्च स्तर के सदस्यों को सीट चुनने की सुविधा मुफ्त मिलेगी, जबकि अन्य यात्रियों को इसके लिए शुल्क देना होगा। साथ ही, व्हीलचेयर और मेडिकल सहायता जैसे विशेष प्रावधान भी रखे गए हैं।

अधिकारियों ने क्या कहा

पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (PIF) के गवर्नर और चेयरमैन यासेर अल-रुमय्यान ने बताया कि यह शुरुआत सऊदी विज़न 2030 के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए की गई है। इससे सऊदी अरब ग्लोबल ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स का बड़ा केंद्र बनेगा।

CEO टोनी डगलस ने कहा कि नए रूट शुरू करना कंपनी की तेज़ी से बढ़ती तरक्की का सबूत है। उन्होंने बताया कि ये शहर इसलिए चुने गए हैं क्योंकि यहाँ यात्रा की माँग ज़्यादा है। उनका मकसद तकनीक और सऊदी मेहमाननवाज़ी के ज़रिए हवाई यात्रा के अनुभव को बदलना है।

बुकिंग और नियम

Riyadh Air ने एजेंटों के लिए सख्त नियम बनाए हैं। टिकट बुकिंग, रिफंड और कैंसिलेशन के लिए तय नियमों का पालन करना होगा। गलत या फर्जी बुकिंग करने वाले एजेंटों पर जुर्माना लगाया जाएगा या उनकी एजेंसी को बंद किया जा सकता है।

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.