रियाद में रहने वाले लोगों और प्रवासियों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। नेशनल सेंटर फॉर मेट्रोलॉजी (NCM) के मुताबिक कल गुरुवार तक भारी बारिश होने की संभावना है। इस खराब मौसम की वजह से आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है, इसलिए सभी को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ℹ️: Bahrain में Kuwait के विदेश मंत्री का स्वागत, राजा हमद और शेख जर्राह ने क्षेत्रीय हालात और आपसी रिश्तों पर की चर्चा

रियाद में क्या खतरा है और कब तक रहेगी बारिश?

NCM ने बताया है कि रियाद और उसके आसपास के इलाकों जैसे दिरिया, अल-मुजाहमिया और अल-खर्ज में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही तेज हवाएं, ओले और बिजली गिरने की आशंका है, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है। यह रेड अलर्ट गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगा। वहीं पूरे सऊदी अरब के ज्यादातर हिस्सों में रविवार, 19 अप्रैल तक अलग-अलग तीव्रता के साथ तूफान आने का अनुमान है।

प्रशासन ने क्या इंतजाम किए और लोगों को क्या सलाह दी?

सिविल डिफेंस ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित जगहों पर रहें और बाढ़ वाले इलाकों या घाटियों में जाने से बचें। सऊदी रेड क्रिसेंट अथॉरिटी ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है और इसके लिए 143 एम्बुलेंस के साथ 25 रैपिड रिस्पांस टीमें तैनात की हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभागों और यूनिवर्सिटीज ने इन-पर्सन क्लास बंद कर दी हैं और अब पढ़ाई रिमोट लर्निंग यानी ऑनलाइन तरीके से होगी।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.