सऊदी अरब की राजधानी रियाद में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है। नेशनल सेंटर ऑफ मेट्रोलॉजी (NCM) ने शहर और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और ओले गिरने की चेतावनी दी है। यह मौसम 14 अप्रैल तक रहने की संभावना है, जिससे आम जनजीवन और यातायात पर असर पड़ा है।
📰: US और Iran के बीच बातचीत नहीं बनी, अब पाकिस्तान बचाएगा truce, खत्म होने से पहले डील की कोशिश।
किन इलाकों में पड़ेगा सबसे ज़्यादा असर?
NCM के अनुसार रियाद के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम का सबसे ज्यादा असर रहेगा। अल-हरीक, अल-खारज, अल-दलम, अल-मुज़ाहिमिया और होतात बनी तमीम जैसे इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है। यहाँ तेज हवाओं के साथ विजिबिलिटी कम हो सकती है और अचानक बाढ़ आने का खतरा भी बना हुआ है।
प्रशासन और स्कूलों ने क्या निर्देश दिए?
सिविल डिफेंस ने सभी नागरिकों और प्रवासियों से सावधानी बरतने और नालों या बाढ़ वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे से ज्यादा हो सकती है, जिससे धूल भरी आंधियां चल सकती हैं। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए रियाद के कुछ इलाकों में स्कूलों में फिजिकल क्लास बंद कर दी गई हैं और अब पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से हो रही है।
