सऊदी अरब की राजधानी रियाद और उसके आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो जाएगी। खासकर ड्राइविंग करने वालों और बाहर निकलने वाले लोगों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

National Center of Meteorology (NCM) ने बताया कि रियाद के साथ-साथ रेमाह (Remah), अल-अफलाज (Al-Aflaj) और अल-खारज (Al-Kharj) में तेज हवाओं के साथ धूल उड़ सकती है। विभाग के अनुसार, दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे के बीच विजिबिलिटी घटकर 3 से 5 किलोमीटर तक रह सकती है।

ताजा अपडेट के मुताबिक, रियाद में धूल का स्तर इस समय काफी ज्यादा है। रिपोर्ट्स में हवा में धूल की मात्रा 938 µg/m³ तक पहुंच गई है, जिसे बेहद उच्च स्तर माना जाता है। ऐसे हालात में सड़क पर दृश्यता कम होने से दुर्घटनाओं का खतरा रहता है, इसलिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

सऊदी अरब में रेत और धूल के तूफानों के असर को कम करने के लिए नई तकनीक पर काम चल रहा है। National Center for Meteorology के CEO अयमान सालेम गुलाम ने बताया कि अर्ली वार्निंग सिस्टम को और मजबूत करने के लिए वैश्विक स्तर पर साझेदारी की जा रही है, ताकि तूफान आने से पहले ही सटीक जानकारी मिल सके और नुकसान को कम किया जा सके।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.