UAE : ट्रैफिक पुलिस ने की रोड क्लोजर की घोषणा, वाहन चालकों को नहीं होगी आवागमन की अनुमति

Satyam Kumari13 January 20241 min read2 viewsUAE

रोड क्लोजर की दी गई जानकारी

संयुक्त अरब अमीरात में रोड क्लोजर की जानकारी दी गई है। अबू धाबी की Integrated Transport Centre ने इस बात की घोषणा की है कि शनिवार से अबू धाबी के कुछ रोड पर पार्शियल रोड क्लोजर कर दिया जाएगा। शनिवार यानी कि आज से यह क्लोजर लागू हो जायेगा इसलिए वाहन चालकों को सावधान रहने की जरूरत है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

किस रोड पर पार्शियल क्लोजर लागू होने वाला है?

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि यह पार्शियल रोड क्लोजर Sheikh Rashid Bin Saeed Street पर शनिवार 13 जनवरी से लेकर सोमवार 15 जनवरी तक तक लागू रहेगा।

वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन की अपील की गई है

अगर वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करेंगे तो वह अपने साथ साथ दूसरों के लिए भी खतरा बन जायेंगे। सड़क पर लापरवाही किसी की जान पर बन सकती है। समय-समय पर ट्रैफिक अधिकारियों के द्वारा भी लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाते हैं। इस अभियान के दौरान उन्हें सभी नियमों की जानकारी दी जाती है।

Share:

Comments

Leave a comment