अजीबो गरीब मामला सामने आया जहां चोर की बेवकूफी ने उसे तुरंत पकड़वा दिया

दुबई में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया जहां चोर की बेवकूफी ने उसे तुरंत पकड़वा दिया। 22 वर्षीय Nigerian व्यक्ति ने चाकू की नोक पर सबसे पहले तो सड़क पर एक व्यक्ति से Dh970 और उसका iPhone चुरा लिया।

अपने दोस्त से मिलकर आ रहा था तभी चोर अपने तीन साथियों के साथ आया और चाकू के नोक पर उसे लूटकर फरार हो गया

पीड़ित ने बताया कि वह अपने दोस्त से मिलकर आ रहा था तभी चोर अपने तीन साथियों के साथ आया और चाकू के नोक पर उसे लूटकर फरार हो गया। पीड़ित ने यह सारी बातें वहां मौजूद लोगों को बताई।

आरोपी अपने दोस्त के साथ अपनी साइकिल लेने आया था

कुछ देर बाद पीड़ित ने गौर किया कि आरोपी अपने दोस्त के साथ अपनी साइकिल लेने आया था। बस फिर क्या था उसने जोर जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालाँकि एक चोर भागने में सफल रहा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।