Rohit Sharma: रोहित शर्मा टीम इंडिया के बड़े बल्लेबाज हैं। उनकी ऐस्टीमेटेड नेटवर्थ 214 करोड़ रुपए है, जो एप्रोक्सीमेटली 26 मिलियन यूएस डॉलर बनते हैं। इस आर्टिकल में उनकी सभी महंगी चीजों के बारे में बताया गया है।

Rohit Sharma: 30 करोड़ का अपार्टमेंट

सबसे पहले रियल एस्टेट में मुंबई वर्ली के अंदर उनका अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत लगभग 30 करोड़ रुपए है। उसके बाद खंडाला में भी 7,500 स्क्वायर फीट का बंगलो है, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए है।

Rohit Sharma net worth

महंगी-महंगी गाड़ियां है शामिल

कार कलेक्शन के अंदर महंगी-महंगी गाड़ियां शामिल है। रोहित के पास लैंबॉर्गिनी उरूस है, जिसकी कीमत लगभग 3.15 करोड़ है। इसके साथ मर्सिडीज़ बेंज GLS 350d है, जिसकी कीमत 88 लाख है और BMW X3 है, जिसकी कीमत 56 से 62 लाख के बीच है। रोहित के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर भी है।

27 लाख की घड़ी

घड़ी के मामले में उनके पास हबलोट फेरारी यूनिको मैजिक गोल्ड घड़ी है, जिसकी कीमत 27 लाख है। इसके साथ ही वह बहुत दूसरी लग्जरी वॉचेस भी पहनते हैं, जैसे कि रोलेक्स और पटक फ़िलिप्पे ब्रांड की।