गुटखे के पैकेट से निकला डॉलर 

लोग गुटखा तो बड़े शौक से खाते हैं। भले इसके कितने ही खतरनाक परिणाम निकले लेकिन फिर भी लोग इसे छोड़ने का साहस नहीं करते हैं। गुटखा के पैकेट से गुटखा ही निकलता है लेकिन कोलकाता एयरपोर्ट से गुटखे का ऐसा पैकेट मिला जिसमें से डॉलर निकल रहे थे।

40 हज़ार डॉलर बरामद 

दरअसल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक व्यक्ति को पकड़ा है जो डॉलर तस्करी की कोशिश कर रहा था। उसके पास से करीब $40000 बरामद किए गए हैं जिसे उसने बड़े करीने से गुटखे के पैकेट में छुपा कर रखा था। भारतीय रुपयों में यह लगभग 32 लाख 78 हजार रुपये है।

यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली

जांच किया गया और आरोपी के पकड़े जाने के बाद ‘शुद्ध प्लस’ नाम वाले पान-मसाला के हर पाउच के अंदर से 10 डॉलर के दो नोट निकल रह थे। आरोपी का ट्रॉली बैग गुटखे के पैकेट से भरा हुआ था। इसपर लोगों के कई तरह के कमेंट भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कितने तेजस्वी लोग हैं।