संयुक्त अरब अमीरात में UAE National Day के मौके पर निवासियों के लिए कई सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्हीं में से एक है दो दिन के लिए निशुल्क पार्किंग की सुविधा। इस बात की जानकारी दी गई है कि सोमवार 2 दिसंबर से लेकर मंगलवार 3 दिसंबर तक multi-storey parking को छोड़कर बाकी सभी स्थानों पर निशुल्क पार्किंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।

दुबई की (RTA) ने की घोषणा

बताते चलें कि यह घोषणा शुक्रवार को अमीरात के Roads and Transport Authority (RTA) के द्वारा यह घोषणा की गई है कि वाहन चालकों को सभी पार्किंग सेवाएं निशुल्क प्रदान की जाएंगी। यह बताया गया है कि रविवार को भी पार्किंग पर किसी तरह का शुल्क नहीं दिया जाता है इसलिए वाहन चालक को लगातार 3 दिन के निशुल्क पार्किंग की सुविधा मिलेगी।

Eid Al Etihad के लिए लोगों को करीब 4 दिन की छुट्टी मिल रही है। सरकारी अधिकारियों के द्वारा दो और तीन दिसंबर को छुट्टी की घोषणा की गई है लेकिन वीकेंड होने के कारण कर्मचारियों को चार से पांच दिन की छुट्टी मिल जा रही है। नेशनल डे के मौके पर लोगों के द्वारा Eid Al Etihad मनाया जाएगा जिस दिन अमीरात के एक होने का जश्न मनाया जाएगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>