संयुक्त अरब अमीरात में ऑनलाइन घर बैठ कर सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू

अगर आप दुबई में रहते हैं तो आसानी से अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कर सकते हैं। ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है लेकिन आई टेस्ट के लिए आपको ऑप्टीशियन के पास जाना होगा। जीसीसी नागरिकों के लिए लाइसेंस की वैधता 5 साल और बाकी नागरिकों के लिए लाइसेंस की वैधता 2 साल की होती है।

लाइसेंस कितने के लिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि सारा ट्रैफिक जुर्माना चुका दिया गया हो। जो कि वाहन चालक लाइसेंस रिन्यूअल में देरी करता है तो उसे Dh10 प्रति महीने के हिसाब से जुर्माना चुकाना होगा।

ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल के लिए करानी होगी आंखों की जांच

बताते चलें कि दुबई के Roads and Transport Authority (RTA) से पंजीकृत ऑप्टिकल शॉप में टेस्ट करा सकते हैं। ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल के लिए आपके पास Original UAE driving licence और Original Emirates ID होना चाहिए। जनरली यह शुल्क Dh140 से Dh180 के बीच होता है लेकिन यह सर्विस प्रोवाइडर पर भी निर्भर करता है। RTA website पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>