भारत और रूस ने मिलकर एक बहुत बड़ा रक्षा समझौता किया है. इस समझौते का नाम Reciprocal Exchange of Logistics Agreement यानी RELOS रखा गया है. अब दोनों देशों के सैनिक और लड़ाकू विमान एक-दूसरे की जमीन पर तैनात रह सकेंगे. इस कदम से दोनों देशों की सैन्य साझेदारी और भी गहरी हो गई है.

इस समझौते में क्या खास बातें और नियम हैं?

इस समझौते के तहत भारत और रूस अब एक-दूसरे के इलाके में एक समय पर 3,000 सैनिक, 5 युद्धपोत और 10 सैन्य विमान तैनात कर सकते हैं. इसमें कुल 21 नियम बनाए गए हैं और यह समझौता 5 साल के लिए लागू होगा, जिसे बाद में बढ़ाया भी जा सकता है. यह नियम शांति और युद्ध, दोनों समय पर काम करेंगे. इसमें हवाई अड्डों, बंदरगाहों और सैन्य सुविधाओं के इस्तेमाल की सुविधा मिलेगी ताकि ईंधन, मरम्मत और रसद की कमी न हो.

यह समझौता कब से लागू हुआ और किसने साइन किया?

इस डील पर फरवरी 2025 में साइन हुए थे और दिसंबर 2025 में रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने इसे कानून बनाकर मंजूरी दी. यह समझौता आधिकारिक तौर पर 12 जनवरी 2026 से लागू हो गया है. रूसी सांसद Vyacheslav Nikonov और TASS न्यूज एजेंसी ने इसकी पुष्टि की है. अप्रैल 2026 में जब इसकी जानकारी रूस के सरकारी पोर्टल पर आई, तब यह खबर पूरी दुनिया के सामने आई.

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.