यूक्रेन जा रहे एक मालवाहक जहाज पर रूस ने ड्रोन हमला कर दिया। इस हमले में मिस्र का एक नाविक मारा गया है, जबकि भारत और तुर्की के आठ अन्य सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है। यह हादसा 22 जून 2026 की रात को हुआ।

🗞️: UAE: Petrofac कर्मचारियों को मिला 70% बकाया पैसा, 6 महीने के इंतज़ार के बाद हुई राहत

यह हमला VICTRESS नाम के जहाज पर हुआ, जो तुर्की का ड्राई कार्गो शिप था और पनामा के झंडे के नीचे चल रहा था। ड्रोन हमले के बाद जहाज पर भीषण आग लग गई, जिससे जहाज को भारी नुकसान पहुँचा और अब यह चलने लायक नहीं रहा।

इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 58 साल के एक कुक के रूप में हुई है, जो मिस्र का नागरिक था। बचाए गए आठ नाविकों को पहले लाइफ राफ्ट के जरिए निकाला गया, जिसके बाद Ukrainian Navy की नावों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। बचाए गए लोगों में भारत और तुर्की के नागरिक शामिल हैं, जिन्हें अब मेडिकल सहायता दी जा रही है।

Ukraine के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर Oleksii Kuleba ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि व्यापारी जहाजों और मानवीय समुद्री रास्तों पर ऐसे हमले वैश्विक खाद्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए सीधा खतरा हैं और इस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ा कदम उठाने की जरूरत है। Ukrainian Navy ने भी बयान जारी कर कहा कि रूस अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानूनों का उल्लंघन कर रहा है और नागरिक जहाजों के लिए खतरा पैदा कर रहा है।

उसी रात रूसी सेना ने Palau और Belize के झंडे वाले दो अन्य नागरिक जहाजों पर भी हमला किया। इन दोनों जहाजों को नुकसान तो पहुँचा लेकिन इनमें कोई हताहत नहीं हुआ और वे अपनी यात्रा जारी रख सके।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.