भारत के विदेश मंत्री S Jaishankar ने 5 जुलाई से 15 जुलाई 2024 के बीच कई देशों का आधिकारिक दौरा किया। इस यात्रा में उन्होंने Gulf देशों, अमेरिका और Belgium की यात्रा की। इस पूरे मिशन का मुख्य उद्देश्य भारत और इन देशों के बीच आपसी संबंधों को और बेहतर बनाना था।

👉: US DOJ का बड़ा फैसला: गौतम अडानी के खिलाफ केस खत्म करने की मांग, कहा- यह मामला शुरू ही नहीं होना चाहिए था

भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) की जानकारी के अनुसार, जयशंकर ने 5 से 10 जुलाई के बीच Qatar, Bahrain, Kuwait और Oman का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां के बड़े नेताओं और मंत्रियों के साथ मुलाकातें कीं। इन बैठकों में आर्थिक सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हुई। यह दौरा ऐसे समय में हुआ जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हुआ था और Qatar व Oman इसमें अहम भूमिका निभा रहे थे।

इसके बाद 13 जुलाई को विदेश मंत्री New York, अमेरिका पहुंचे। वहां उन्होंने साल 2028-29 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की गैर-स्थायी सीट पाने के लिए आधिकारिक तौर पर अपना कैंपेन शुरू किया।

दौरे के आखिरी हिस्से में 14 और 15 जुलाई को वह Brussels, Belgium पहुंचे। यहाँ उन्होंने तीसरे India-European Union (EU) Trade and Technology Council (TTC) की बैठक में हिस्सा लिया। जयशंकर ने यूरोपीय संघ और बेल्जियम के मंत्रियों के साथ व्यापार, डिजिटल इनोवेशन और नई टेक्नोलॉजी पर चर्चा की। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal और Ashwini Vaishnaw भी शामिल हुए, ताकि भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को सही तरीके से लागू किया जा सके।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.