अगर आप यूरोप के शेंगेन देशों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। 11 जून 2024 से शेंगेन वीज़ा लेने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। अभी तक वयस्कों के लिए वीज़ा की फीस 80 यूरो थी, जो बढ़कर 90 यूरो हो जाएगी। वहीं, 6 से 12 साल के बच्चों के वीज़ा की फीस 40 यूरो से बढ़कर 45 यूरो हो जाएगी।

किन देशों में लगेगी ज्यादा फीस?

यूरोपियन यूनियन के कुछ देशों में गैरकानूनी रूप से रहने वाले नागरिकों को वापस लेने में सहयोग नहीं करने वाले देशों के नागरिकों को और भी ज्यादा फीस देनी पड़ सकती है। इन देशों के नागरिकों के लिए वीज़ा फीस 135 यूरो या 180 यूरो तक बढ़ सकती है।

क्यों बढ़ रही है वीज़ा फीस?

यूरोपियन कमीशन ने हर तीन साल में वीज़ा फीस की समीक्षा करने के नियम के तहत यह फैसला लिया है। कमीशन के अनुसार, बढ़ती महंगाई और कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी के कारण वीज़ा फीस बढ़ाना जरूरी है। इससे पहले 2020 में वीज़ा फीस 60 यूरो से बढ़कर 80 यूरो की गई थी।

वीज़ा फीस बढ़ने से किसे होगी परेशानी?

वीज़ा फीस बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी उन तुर्की के नागरिकों को हो सकती है, जो यूरोपियन यूनियन के साथ वीज़ा-मुक्त समझौते का इंतजार कर रहे हैं।

शेंगेन देश कौन से हैं?

शेंगेन क्षेत्र में 29 यूरोपीय देश शामिल हैं, जिनमें से 25 यूरोपीय संघ के सदस्य हैं।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।