सऊदी अरब स्वास्थ्य मंत्रालय ने 28 जून, रविवार की कोरोना रिपोर्ट जारी कर दी है। नये मामलों और रिकवरी के साथ नई मौतें भी आज के आंकड़ों में शामिल है।

आज के रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में 3,989 नए कोरोना वायरस का मामलों का पता चला है। जिसके बाद से किंगडम में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 182,493 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 40 लोगों की मौत COVID-19 की वजह से हुई हैं। नई मौतों के बाद देश में वायरस से संबंधित मौत का कुल आंकड़ा 1,551 हो गया है।

इसी के साथ कोरोना वायरस से 2,627 लोग रिकवर भी हुए हैं। आज ठीक हुए लोगों की संख्या के बाद किंगडम में रिकवरी की संख्या बढ़कर 124,755 हो गई।

नए सक्रिय मामलों में 487 हूफ में, 389 रियाद में और 320 को दममन में संक्रमित मरीज पाए गए हैं। अन्य नए संक्रमण सऊदी अरब में के दूसरे शहरों और प्रांतों में दर्ज किए गए है।GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।