अहले सुबह बिहार के सीवान से दिलदहलाने वाली घटना घटी है. एक पति ने अपनी पत्नी और पांच बच्चों पर तेज हथियार से वार किया जिसमें चार बच्चों को उसने काट डाला. बच्चे उसकी आंखों के सामने तड़प-तड़पकर मरते रहे और वो देखता रहा. सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बलहां अलिमर्दनपुर गांव में सोमवार की आधी रात की घटी इस घटना से सनसनी फैल गई है.

 

नशे में धुत एक अधेड़ ने अपनी पत्नी और पांच बच्चों को घर में रखे तेज हथियार, फसुली से काट डाला. इस घटना में जहां चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं जख्मी पत्नी की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है. उसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. मरने वालों में तीन बेटे और एक बेटी है. जबकि एक बेटी का इलाज सीवान में चल रहा है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की तहकीकात कर रही है.

बता दें कि इस घटना के ठीक एक दिन पहले बिहार के नवादा जिले में एक रिटायर्ड दारोगा की पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी गयी थी. घटना रजौली थाना क्षेत्र के प्राणचक गांव के बिनोबा नगर टोला की है. मृतकों में दारोगा शिवनारायण चौधरी की 45 वर्षीया पत्नी लाछो देवी, 13 वर्षीय बेटा राजीव कुमार और 10 वर्षीय बेटा राजकुमार शामिल हैं.GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।