यूपी में दवाई फैक्ट्री में विस्फोट, पांच लोग झुलसे, सब के नाम और पता किए गए जारी

Lov Singh18 November 20231 min read2 viewsIndia

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव कुम्हारहेड़ा में शुक्रवार शाम विस्फोट होने से काम कर रहे चार महिला समेत पांच मजदूर झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दवाई फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था जहां पशुओं के घाव के लिए एक स्प्रे बनाने का काम चल रहा था। घायलों की पहचान सविता, कश्मीरी, शकुंतला देवी , राजेश कुमारी और अभिषेक पाण्डेय के रूप में की गई है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

गागलहेड़ी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग में झुलसे सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसएचओ ने बताया कि फैक्ट्री में आग फटने की वजह गैस पाइपलाइन का फटना था। इस हादसे में कोई शिकायत नहीं की गई है और जांच की जा रही है।

यह हादसा बॉलीवुड अभिनेत्री कायनात अरोड़ा के रिश्ते में चाचा केएल अरोड़ा की दवाई बनाने की फैक्ट्री में हुआ है।

Share:

Comments

Leave a comment