सलाम एयर ने एयरस्पेस बंद होने के कारण इराक, लेबनान और ईरान के लिए अपनी उड़ानें 30 अप्रैल 2026 तक रोक दी हैं। इसके साथ ही कुवैत, शारजाह (UAE), दोहा और दम्माम के लिए भी फ्लाइट्स 31 मार्च तक रद्द कर दी गई हैं। खाड़ी देशों में काम करने वाले और अक्सर सफर करने वाले यात्रियों को इस फैसले से सीधा असर पड़ेगा। एयरलाइन ने यात्रियों के लिए रिफंड और रीबुकिंग के नए नियम भी जारी किए हैं।

ℹ: Citi Bank का बड़ा बयान, UAE और बहरीन ऑफिस पर हमले की खबर झूठी, काम पहले की तरह रहेगा जारी

कौन सी फ्लाइट्स हुईं रद्द और किन पर पड़ा असर?

एयरलाइन की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक मध्य पूर्व के कई रूट प्रभावित हुए हैं। वहीं भारत और अफ्रीका जाने वाली उड़ानें सामान्य रूप से चल रही हैं।

  • 30 अप्रैल 2026 तक सस्पेंड: इराक, लेबनान और ईरान जाने वाली सभी उड़ानें रोक दी गई हैं।
  • 31 मार्च 2026 तक रद्द: कुवैत, शारजाह, दोहा (कतर) और दम्माम (सऊदी अरब) के रूट बंद रहेंगे।
  • नई उड़ान में देरी: दमिश्क के लिए मई 2026 में शुरू होने वाली नई उड़ान को भी अभी टाल दिया गया है।

यात्रियों के लिए रिफंड और रीबुकिंग के नए नियम

सलाम एयर ने प्रभावित यात्रियों के लिए ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों से साफ कहा गया है कि जब तक फ्लाइट की पक्की जानकारी ना मिले, तब तक Airport ना जाएं।

  • पूरा रिफंड: यात्री बिना किसी पेनाल्टी के अपनी टिकट का पूरा पैसा वापस ले सकते हैं।
  • फ्री रीबुकिंग: 30 अप्रैल 2026 तक की यात्रा के लिए एक बार फ्री रीबुकिंग की सुविधा दी जा रही है जो सीट की उपलब्धता पर निर्भर करेगी।
  • हेल्पलाइन सपोर्ट: यात्री किसी भी मदद के लिए +968 2427 2222 पर कॉल कर सकते हैं या customercare@salamair.com पर ईमेल कर सकते हैं।

फंसे हुए यात्रियों के लिए क्या है तैयारी?

क्षेत्रीय नागरिक उड्डयन अधिकारियों द्वारा एयरस्पेस बंद किए जाने के कारण यह दिक्कत आई है। सलाम एयर के सीईओ एड्रियन हैमिल्टन-मैन्स ने स्पष्ट किया है कि एयरलाइन अपने बाकी नेटवर्क को चालू रखे हुए है ताकि लोगों को परेशानी कम हो। फंसे हुए यात्रियों की मदद और सीमित क्षेत्रीय मार्गों को मैनेज करने के लिए ओमान एयर के साथ भी मिलकर काम किया जा रहा है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com