ओमान की कम कीमत में यात्रा सेवा प्रदान करने वाली एयरलाइन SalamAir के द्वारा कई स्थानों के लिए विमानों के संचालन की घोषणा की है। इस बात की जानकारी दी गई है कि यह Flight सेवा अफ्रीका के लिए शुरू की जाएगी। यात्रियों के लिए यह सारी सेवाएं Nairobi, Kenya के लिए शुरू की जाने वाली हैं। इसकी मदद से उन्हें आसान और अफोर्डेबल सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

कब से शुरू की जाएगी Flight सेवा?

अधिकारियों के द्वारा यह कहा गया है कि यात्रियों के लिए फ्लाइट की सेवा फरवरी 2025 से शुरू की जाएगी। SalamAir के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि Muscat से Nairobi के लिए फ्लाईट सेवा दी जाएगी। यह कहा गया है कि इस फ्लाइट सेवा की मदद से मिडल ईस्ट और ईस्ट अफ्रीका के बीच आवागमन सेवाएं बेहतर की जा सकेंगी।

बताते चलें कि SalamAir के CEO, Adrian Hamilton-Manns के द्वारा यह कहा गया है कि Nairobi के लिए विमान सेवाओं को जोड़कर यात्रा सेवा को विस्तार देने की कोशिश की गई है। यह शहर बिजनेस, तकनीक, यात्रा और शिक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>