एक नजर पूरी खबर, 

  • SalamAir ने दी जानकारी
  • ओमान से भारत के चार शहरों में उड़ानों की सेवा दी जाएगी
  • महामारी के दौरान ओमान और भारत के बीच एयर बबल एग्रीमेंट के तहत उड़ानों का संचालन जारी था

ओमान से भारत के चार शहरों में उड़ानों की सेवा दी जाएगी

ओमान के SalamAir ने बताया है कि ओमान से भारत के चार शहरों में उड़ानों की सेवा दी जाएगी। एयरलाइन ने बताया है कि Salalah से Calicut और Muscat से Jaipur, Lucknow, और Trivandrum के लिए उड़ानों की सुविधा दी जाएगी।

Salalah से Calicut के लिए उड़ान 

Salalah से Calicut के लिए उड़ानो की बात करें तो यह सुविधा 3 अप्रैल से शुक्रवार और रविवार को दी जाएगी। Muscat से Jaipur भी रविवार को छोड़कर डेली सेवा मिलेगी। लखनऊ के लिए डेली और Trivandrum के लिए सोमवार को छोड़कर बाकी सभी दिन सेवा दी जाएगी।

कोरोनावायरस महामारी के दौरान ओमान और भारत के बीच एयर बबल एग्रीमेंट के तहत उड़ानों का संचालन जारी था। अभी फिलहाल SalamAir ने भी भारत के अधिक शहरों में सेवा देना शुरू कर दिया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।