Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A16 5G लॉन्च कर दिया है। अगर अपने स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसे आसानी से खरीद सकते हैं। कुछ दिन पहले ही इस स्मार्टफोन को लांच किया गया था और ग्राहकों के द्वारा इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है।

क्या हैं Samsung Galaxy A16 5G के स्पेसिफिकेशन?

इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसका रिफ्रेश रेट 90Hz के साथ 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 8GB तक रैम के साथ 256GB तक की स्टोरेज दी गई है। कंपनी के द्वारा फोन में छह साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट भी दिया जायेगा।

बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है जो 25W की चार्जिंग का सपोर्ट करता है। इसे IP54 की रेटिंग दी गई है। वहीं इसमें 3 कैमरे भी दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन ब्लू ब्लैक, गोल्ड और लाइट ग्रीन कलर में उपलब्ध है।

क्या है इस स्मार्ट फोन की कीमत?

स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये और 8GB रैम + 256GB की कीमत 20,999 रुपये है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>